साड़ी इंस्पायर्ड येलो गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, सिर पर पल्लू ओढ़ दिखाया संस्कार अंदाज तो थाई स्लिट में फ्लॉन्ट की टोन्ड लेग्स

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 04:31 PM

priyanka chopra blend traditional and modern look in a saree inspired gown

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीत दिन उन्हें फिल्म द ब्लफ के प्रीमियर में ब्राउन कलर के आउटफिट में लाइमलाइट चुराते देखा गया था। वहीं, अब वह येलो कलर के स्टाइलिश आउटफिट में इंटरनेट पर छाई हुई हैं।...

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीत दिन उन्हें फिल्म द ब्लफ के प्रीमियर में ब्राउन कलर के आउटफिट में लाइमलाइट चुराते देखा गया था। वहीं, अब वह येलो कलर के स्टाइलिश आउटफिट में इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। फैंस पीसी की इन को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा साड़ी इंस्पायर्ड गाउन में नजर आ रही हैं, जिसका पल्लू वह सिर पर ओढ़े नजर आ रही है। पल्लू इतना लंबा है कि जमीन को टच कर रहा है। थाई स्लिट में उनकी टोन्ड लेग्स नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

इस येलो आउटफिट के साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं। लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने गोल्डन स्टिलेटोज़, मैचिंग रिंग्स और आकर्षक ईयररिंग्स पहने हैं।

PunjabKesari

मेकअप को उन्होंने न्यूट्रल और सॉफ्ट रखा है। एक हाथ से पल्लू को थामे प्रियंका कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 फैंस हसीना के इस लुक और ड्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

PunjabKesari
 
बता दें, इस आउटफिट को मशहूर डिजाइनर Gaurav Gupta ने तैयार किया है, जो अपने आर्किटेक्चरल और स्कल्पचरल सिल्हूट के लिए जाने जाते हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर इस लुक की तस्वीरें शेययर करते हुए बताया कि यह परिधान उनकी आगामी फिल्म The Bluff में निभाए गए उनके किरदार ‘एर्सेल बोडेन’ को समर्पित है। उन्होंने लिखा कि फिल्म की शुरुआत में उनका किरदार सिर पर दुपट्टा ओढ़े नजर आता है, जो उसकी पहचान और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है। जब उन्होंने हाल ही में गौरव गुप्ता के कॉउचर शो में यह डिजाइन देखा, तो उन्हें यह आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत साड़ी जैसा लगा और उन्होंने तुरंत इसे अपने लिए चुन लिया।

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!